स्टील और मेटल सेक्टर के लिए नई कंसल्टेंसी फर्म की शुरुआत, डीके सरावगी ने किया ऐलान

18 Dec 2025      85 Views

रायगढ़। स्टील और मेटल इंडस्ट्री में दशकों का अनुभव रखने वाले उद्योग जगत के वरिष्ठ नेतृत्वकर्ता दिनेश कुमार सरावगी ने स्टील व मेटल सेक्टर के लिए अपनी नई सलाहकार कंपनी ‘सरावगी मेटल सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड’ की औपचारिक लॉन्चिंग की घोषणा की है। यह कंसल्टेंसी फर्म स्टील, मेटल और उससे जुड़े औद्योगिक क्षेत्रों को रणनीतिक और व्यावहारिक परामर्श सेवाएं प्रदान करेगी। यह फर्म स्टील, आयरन, मेटल्स, कलर कोटेड शीट, फैब्रिकेटेड आइटम, माइनिंग, मिनरल प्रोसेसिंग, मैन्युफैक्चरिंग और हेवी इंडस्ट्रीज से जुड़े व्यवसायों पर विशेष रूप से फोकस करेगी। इसके माध्यम से उद्योगों को ऑपरेशनल सुधार, नई परियोजनाओं की योजना, चल रही परियोजनाओं के पुनर्संरचना और दीर्घकालिक विकास की दिशा में मार्गदर्शन दिया जाएगा।

डीके सरावगी का अनुभव बड़े पैमाने की प्लांट ऑपरेशंस, ग्रीनफील्ड एवं ब्राउनफील्ड प्रोजेक्ट्स के क्रियान्वयन, प्रोडक्शन एफिशिएंसी बढ़ाने, बिजनेस रिस्ट्रक्चरिंग और ग्रोथ स्ट्रैटेजी से जुड़ा रहा है। इसी अनुभव के आधार पर फर्म निवेशकों, औद्योगिक नेतृत्वकर्ताओं और प्रमोटर्स को तर्कसंगत, व्यावहारिक और बाजार-आधारित समाधान उपलब्ध कराएगी। नए निवेशकों के लिए भी यह कंसल्टेंसी सुरक्षित और लाभदायक निवेश अवसरों पर परामर्श देगी। फर्म की प्रमुख सेवाओं में बिजनेस स्ट्रैटेजी एवं एक्सपैंशन कंसल्टेशन, प्रोजेक्ट एडवाइजरी और फीजिबिलिटी गाइडेंस, सप्लाई चेन एवं स्ट्रैटेजिक सोर्सिंग एडवाइजरी, ऑपरेशनल परफॉर्मेंस और प्रोसेस इम्प्रूवमेंट, तथा टेक्निकल असेसमेंट और एफिशिएंसी इम्प्रूवमेंट शामिल हैं।

इस अवसर पर डीके सरावगी ने कहा कि उद्योग में चार दशकों से अधिक समय के अनुभव के दौरान उन्होंने यह देखा है कि कई कंपनियां अपनी पूरी क्षमता तक पहुंचने से पहले ही रणनीतिक और ऑपरेशनल चुनौतियों के कारण पिछड़ जाती हैं। उनकी नई कंसल्टेंसी का उद्देश्य ऐसे ही व्यावसायिक मुद्दों की पहचान कर उन्हें दूर करना और कंपनियों को सस्टेनेबल ग्रोथ की दिशा में आगे बढ़ाना है।सरावगी मेटल सॉल्यूशंस का लक्ष्य उच्च ऑपरेशनल प्रोडक्टिविटी, मजबूत प्रोजेक्ट एक्जीक्यूशन, कॉस्ट-एफिशिएंट परफॉर्मेंस और दीर्घकालिक व्यावसायिक स्थिरता सुनिश्चित करना है। फर्म अब स्टील, मेटल, माइनिंग और मिनरल सेक्टर से जुड़े उन सभी उद्योगों के लिए अपनी सेवाएं उपलब्ध कराने को तैयार है, जो विश्वसनीय, अनुभवी और परिणाम-उन्मुख कंसल्टिंग पार्टनर की तलाश में हैं।