छग स्टील चैम्बर के अध्यक्ष बने मनोज अग्रवाल और कार्यकारी अध्यक्ष डॉ मनीष मंडल

18 Dec 2025      108 Views

रायपुर। छत्तीसगढ़ उद्योग जगत में आज दिनांक 17 दिसंबर को छत्तीसगढ़ स्टील चेम्बर का चुनाव हुआ  जिसमे अध्यक्ष मनोज अग्रवाल (महेंद्र स्पंज एंड पावर लिमिटेड), कार्यकारी अध्यक्ष डॉ मनीष मंडल (आरती स्पंज एंड पावर लिमिटेड), महासचिव अनिल कुमार अग्रवाल, कार्यकारी महासचिव बांकेबिहारी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष डॉ विजय अग्रवाल को आगामी वर्ष 2026 से 2028 तक सर्व सम्मति से नियुक्त किया गया है तथा सभी पदाधिकारियों ने चैम्बर के कार्यालय में पदभार ग्रहण किये।

बता दें इससे पहले छत्तीसगढ़ स्टील चैम्बर के अध्यक्ष के रूप में जीआर ग्रुप के रमेश अग्रवाल तथा महासचिव के रूप में नन्दन ग्रुप के अशोक कुमार अग्रवाल ने अपनी सेवाएं दी तथा उस समय छग स्टील चैम्बर में सीईओ के रूप में सुदीप्तो चटर्जी ने भी अपनी सेवाएं दी है। ज्ञात हो कि छग स्टील चैम्बर सम्पूर्ण छग के स्टील उद्योगों का प्रतिनिधित्त्व करने वाली संगठन  है।