27 Feb 2026 40 Views
रायपुर। संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के स्टेनलेस स्टील डिवीजन द्वारा भीलवाड़ा के होटल डीलाइस में अधिकृत एसोसिएट पाइप निर्माता चिरायु स्टील के सहयोग से फैब्रिकेटर मीट का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भीलवाड़ा व आसपास के क्षेत्रों से 100 से अधिक फैब्रिकेटर और रिटेलर शामिल हुए। कंपनी देश के अग्रणी स्टील उत्पादकों में अपनी पहचान बना चुकी है और स्टेनलेस स्टील कॉइल, गैल्वनाइज्ड कॉइल तथा ईआरडब्ल्यू पाइप एवं ट्यूब्स के निर्माण के लिए जानी जाती है। आधुनिक उत्पादन तकनीक, सख्त गुणवता मानक और मजबूत वितरण नेटवर्क इसकी विशेषताएं है। चिरायु स्टील, संभव स्टील के अधिकृत स्टेनलेस स्टील पाइप निर्माता के रूप में इसी गुणवत्ता और भरोस को क्षेत्रीय बाजार तक सशक्त रूप से पहुंचा रहा है। कार्यक्रम के दौरान कंपनी की प्रोफाइल, उत्पादन प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण प्रणाली एवं व्यापक उत्पाद श्रृंखला पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई। उपस्थित प्रतिभागियों ने संभव स्टील के उत्पादों की मजबूती, बेहतर फिनिशिंग और निरंतर गुणवत्ता की सराहना की तथा इसे दीर्घकालिक व्यावसायिक सहयोग की दिशा में महत्त्वपूर्ण पहल बताया। इस अवसर पर कंपनी के नेशनल सेल्स हेड बृजेश त्रिपाठी जीएम सेल्स शिरीष राठी एवं देशदीपक पांडे सहित मार्केटिंग टीम के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।