एमएसएमई एंसीलरी को अब मिलेगा 10 लाख रुपए तक का काम

07 Apr 2026      49 Views

भिलाई | एमएसएमई एंसीलरीज को राहत देने के लिए एमएसएमई जिला उद्योग संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंदर सिंह खुराना ने भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन को धन्यवाद दिया है। खुराना ने बताया कि संघ की ओर से सहायक उद्योगों के बीच में इंक्वायरीज़ को 7 लाख से 12 लाख रुपए करने की मांग की गई थी, जिस पर बीएसपी प्रबंधन ने उसे 10 लाख रुपए किया। इससे एमएसएमई एंसीलरीज़ को राहत मिलेगी। उन्होंने बीएसपी प्रबंधन से अन्य मांग रखते हुए कहा कि कुछ इंक्वायरी में प्रीवियस सप्लायर के नाम पर बाहरी उद्योग को डाला जाता है, जिससे बीएसपी द्वारा एमएसएमई एंसीलरी को जो लाभ मिलना चाहिए, वह नहीं मिल पाता। इसलिए प्रीवियस सप्लायर को शामिल न किया जाए। उन्होंने संघ के अध्यक्ष केके झा को भी धन्यवाद दिया है।