10 Apr 2026 37 Views
रायपुर। कनफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज (सीआईआई) छत्तीसगढ़ राज्य में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने में लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह राज्य सरकार के साथ मिलकर विकास की प्राथमिकताओं और राष्ट्रीय एजेंडा-कॉम्पिटिटिवनेस, सस्टेनेबिलिटी और इन्क्लूसिव ग्रोथ के अनुरूप कार्य कर रहा है।
प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए चेयरमैन बजरंग गोयल ने राज्य में सीआईआई की भागीदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई, जिसमें वाइस चेयरमैन आनंद सिंघानिया की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
वर्ष 2026-27 के लिए, सीआईआई छत्तीसगढ़ ने एक फोकस्ड 10-पॉइंट एजेंडा तैयार किया है, जो तीन प्रमुख स्तंभों ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, और स्किलिंग एवं इन्क्लूजन-पर आधारित है, जिसमें इम्प्लीमेंटेशन और मापनीय परिणामों पर विशेष जोर दिया गया है।
10-पॉइंट एजेंडा इस प्रकार है:
इस एजेंडे के प्रभावी इम्प्लीमेंटेशन के लिए, सीआईआई छत्तीसगढ़ ने एक स्ट्रक्चर्ड अप्रोच अपनाई है, जिसमें डेडिकेटेड पैनल्स और वर्किंग ग्रुप्स का गठन शामिल है। विशेष रूप से, वर्ष 2026-27 के लिए 09 सेक्टोरल पैनल्स गठित किए गए हैं, जिनमें फाइनेंस, एग्रीकल्चर, फॉरेस्ट एवं एलाइड, पॉलिसी एडवोकेसी, स्टार्टअप, लॉजिस्टिक्स एवं वेयरहाउसिंग, और एमएसएमई जैसे क्षेत्र शामिल हैं।
इसके साथ ही, कार्टरली रिव्यू मैकेनिज्म, इंडस्ट्री-गवर्नमेंट कोलैबोरेशन प्लेटफॉर्म्स, और चयनित जिलों में पायलट प्रोजेक्ट्स के माध्यम से इस पहल को मजबूत किया जाएगा।
पिछले दो वर्षों में, सीआईआई छत्तीसगढ़ ने छत्तीसगढ़ इंडस्ट्रियल पॉलिसी 2024-30 के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाई है, जिसमें व्यापक कंसल्टेशन और प्राथमिक एवं उभरते क्षेत्रों पर आधारित एक विस्तृत ड्राफ्ट प्रस्तुत किया गया। सीआईआई छत्तीसगढ़ उद्योग और सरकार के बीच एक मजबूत सेतु, आर्थिक प्रगति का कैटेलिस्ट, और इन्क्लूसिव ग्रोथ का समर्थक बनने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस गति को आगे बढ़ाते हुए, सीआईआई छत्तीसगढ़ मई 2026 में रायपुर में “बस्तर कॉन्क्लेवः अवेकनिंग द स्लीपिंग जायंट ऑफ इंडिया” का आयोजन करेगा, जिसका उद्देश्य क्षेत्र की निवेश संभावनाओं को उजागर करना है।
इसके अतिरिक्त, राज्य के बढ़ते स्टील सेक्टर और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, सीआईआई अगस्त 2026 में इंडिया स्टील समिट 2026 का आयोजन करेगा, जो इंडस्ट्री ट्रेंड्स, सस्टेनेबिलिटी और कॉम्पिटिटिवनेस पर चर्चा के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा।
प्रेस ब्रीफ के दौरान, चेयरमैन बजरंग गोयल वाइस चेयरमैन आनंद सिंघानिया, और स्टेट ऑफिस हेड श्वेता सांगे उपस्थित थे।