देशभर में करोड़ों मोबाइल पर आया एक साथ अलर्ट मैसेज

02 May 2026      45 Views

  • सायरन की आवाज सुनाई दी, आपदा विभाग (NDMA) ने टेस्टिंग की

शनिवार सुबह 11.45 बजे अचानक लोगों के मोबाइल फोन पर बीप की आवाज के साथ स्क्रीन पर इमरजेंसी अलर्ट दिखाई दिया। बीप बंद होने के बाद इस अलर्ट को पढ़कर भी सुनाया गया। कई लोग इससे परेशान हो गए, तो कई कन्फ्यूज।

दरअसल यह मैसेज राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, यानी NDMA ने भेजा था, जो इमरजेंसी मोबाइल अलर्ट ट्रायल का हिस्सा है। NDMA ने इमरजेंसी में लोगों तक सूचना पहुंचाने के लिए 2 मई को सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का परीक्षण किया था।