बिलीव इन योर सेल्फ शब्द पर जोर के साथ मोटिवेशनल स्पीकर सोनू शर्मा ने स्टील रि-रोलर्स एसो के कार्यक्रम की की शुरुआत

01 Aug 2023      517 Views

जीवन में जिन लोगो के पास गोल्स नहीं होते उनकी जिंदगी भी गोल-गोल होती है, बिलीव इन योर सेल्फ.... अपने आप पर यकीन करो शब्दो पर ज़ोर के साथ मोटिवेशनल स्पीकर सोनू शर्मा ने छत्तीसगढ़ स्टील रि-रोलर्स एसोसिएशन के कार्यक्रम की की शुरुआत। स्टील रि-रोलर्स एसो. के विशेष आमंत्रण पर वे रायपुर पहुंचे थे। सोनू जी ने आगे कहा कि क्या विश्वास के साथ किसी प्रोजेक्ट्स या किसी यात्रा कि शुरुआत कर रहे हैं?  

ये पहले ही दिन तय हो जाना चाहिए। सवाल ये है कि आप करना क्या चाहते हैं। जो आपके दिमाग में है वही आपका शरीर करता है। हमेशा पॉजिटिव माइंड रखे। नेगेटिव सोच गारंटेड नहीं आएगा। जिन लोगो के पास गोल्स नहीं होते उनकी जिंदगी भी गोल-गोल होती है।  

प्रॉब्लम क्या है यही नहीं पता है और कहते है सब कुछ ठीक है फिर धंधा क्यों नहीं चल रहा ? इंसान कि सबसे बड़ी खासियत है वो बदल सकता है, इसलिए दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत और खुद को बेहतर बनाने अपने आपको बदलिए। ये कहा मोटिवेशनल स्पीकर सोनू शर्मा ने।  

नॉलेज का यूज़ करना असली ताकत

उन्होंने कहा कि ज्ञान का अर्जन के साथ उसका सदुपयोग ही आपकी असली ताकत है। कोई भी आपके जीवन को तब तक नहीं बदल सकता जब तक आप खुद इसे बदलने के फैसले पर अड़िग नहीं रहते। आप जिस क्षेत्र में काम करते हैं उसे सर्वश्रेष्ठ बनाने का प्रयास करें।  

बदलाव पर रखे नज़र  

यह तय है कि हर 5000 किमी के बाद कार में भी ऑयल बदलना पड़ता है, फिर बिज़नेस में या लाइफ कि सोच में बदलाव क्यों नहीं ? जो चेंज इंडस्ट्रीज में फील्ड में हो रहे है उस बदलाव की जानकारी रखने के साथ उसे अपनाइये। यूज़लेस को अपने व्यापार से हटाइये। अपडेट रहेंगे तो सफलता आपके कदम चूमेंगी।  

कार्यक्रम के अंत में रोलिंग मिल एसो. के अध्यक्ष संजय त्रिपाठी, सचिव बांके बिहारी अग्रवाल, सदस्य सुभाष अग्रवाल ने सोनू शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।